फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dilip Kumar Pandey elected president and Tushar Tiwari elected general secretary.

Kaushambi News: दिलीप कुमार पांडेय अध्यक्ष व तुषार तिवारी महामंत्री निर्वाचित

Sun, 01 Dec 2024 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 01 Dec 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Dilip Kumar Pandey elected president and Tushar Tiwari elected general secretary.
जिला कचहरी में बार एसोसिएशन के चुनाव में मत पत्रों की जांच करते चुनाव कमेटी के लोग। संवाद
मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की मतगणना के बाद आए नतीजों में दिलीप कुमार पांडेय अध्यक्ष व तुषार तिवारी महामंत्री निर्वाचित हुए। दिलीप ने निकटतम प्रतिद्वंदी बचन सिंह को 65 मतों से शिकस्त दी तो तुषार ने प्रकाश भट्ट को 215 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन

नतीजों की घोषणा होते ही समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लादकर जश्न मनाया। कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को सुबह दस बजे से जिला कचहरी के लाइब्रेरी हाल में एल्डर कमेटी के चेयरमैन ज्ञानेंद्र नारायण शुक्ल व चुनाव अधिकारी इंद्र नारायण पांडेय की निगरानी में मतों की गिनती शुरू हुई।
विज्ञापन

दो घंटे बाद से ही मतगणना के रुझान आने लगे। आधी गिनती के बाद ही अध्यक्ष पद पर दिलीप पांडेय, महामंत्री पद पर तुषार तिवारी और कोषाध्यक्ष पद पर शशी तिवारी को लेकर तस्वीर साफ होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बजे के करीब चुनाव अधिकारी ने नतीजों का एलान किया तो समर्थक उछल पड़े। दिलीप पांडेय को चुनाव में 334 व उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बचन सिंह को 268 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे पूर्व अध्यक्ष देव शरण त्रिपाठी को 121 मतों से संतोष करना पड़ा।
इसी तरह महामंत्री पद पर तुषार तिवारी को 376 व निकटतम प्रतिद्वंदी प्रकाश भट्ट को 161 मत मिले। 97 मतों के साथ पूर्व महामंत्री अजय पांडेय तीसरे स्थान पर रहे। वीरेंद्र तिवारी को 63 व अरविंद सिंह को सिर्फ 26 मतों से संतोष करना पड़ा।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अजय सिंह (241 मत) व कौशल किशोर द्विवेदी (223 मत) के बीच कांटे का मुकाबला रहा। अंतत: 18 मतों से अजय सिंह विजयी हुए। वहीं, तीसरे स्थान पर रहे शिव प्रसाद भारती को 167 व शिव प्रसाद द्विवेदी को 97 मतों से संतोष करना पड़ा।
कोषाध्यक्ष पद पर शशी त्रिपाठी ने 349 मतों के साथ एकतरफा जीत हासिल की। इनके प्रतिद्वंदी पुष्पराज को 139 मत मिले। संजय तिवारी 106 मतों के साथ तीसरे व देवेश श्रीवास्तव 95 मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे।
इनके अलावा ब्राह्मी भूषण मिश्र को संयुक्त मंत्री प्रकाशन, वीरेंद्र यादव को संयुक्त मंत्री पुस्तकालय, जय नारायण सिंह को संयुक्त मंत्री प्रशासन निर्वाचित किया गया।


ये चुने गए कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य
ओमदेव त्रिपाठी, ज्ञानदत्त मिश्रा, विकास शुक्ला, छक्कन सिंह पटेल, सुनील गुप्ता, दीपक सिंह।

ये हुए निर्विरोध निर्वाचित
बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष और कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो-दो पर तय किए गए हैं। इन पदों पर एक-एक ही नामांकन हुआ। इस कारण उपाध्यक्ष पद पर पीयूष शेखर जायसवाल व शिवप्रसाद मिश्र, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अंकित कुमार त्रिपाठी व नागेंद्र सिंह के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता पहले ही साफ हो गया था। शनिवार को इनके भी निर्वाचित होने की घोषणा कर दी गई।

वरिष्ठ कार्यकारिणी के दो पद रह गए खाली
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के तय छह पदों के सापेक्ष सिर्फ चार नामांकन ही हुए थे। ऐसे में वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों के दो पद खाली रह गए हैं। दिनेश कुमार श्रीवास्तव, देवमूरत मिश्रा, बृजेशकांत शुक्ला और सैय्यद आफताब मेहंदी को वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया।


छावनी में तब्दील रहा कचहरी परिसर
मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की मतगणना के दौरान शनिवार सुबह से ही कचहरी परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। परिसर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे। इनके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी सत्येंद्र तिवारी, सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा बराबर सुरक्षा का जायजा लेते रहे। मतगणना समाप्त होने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत महसूस की।

जिला कचहरी में बार एसोसिएशन के चुनाव में मत पत्रों की जांच करते चुनाव कमेटी के लोग।    संवाद

जिला कचहरी में बार एसोसिएशन के चुनाव में मत पत्रों की जांच करते चुनाव कमेटी के लोग। संवाद

जिला कचहरी में बार एसोसिएशन के चुनाव में मत पत्रों की जांच करते चुनाव कमेटी के लोग।    संवाद

जिला कचहरी में बार एसोसिएशन के चुनाव में मत पत्रों की जांच करते चुनाव कमेटी के लोग। संवाद

जिला कचहरी में बार एसोसिएशन के चुनाव में मत पत्रों की जांच करते चुनाव कमेटी के लोग।    संवाद

जिला कचहरी में बार एसोसिएशन के चुनाव में मत पत्रों की जांच करते चुनाव कमेटी के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed