{"_id":"6a70fc82426a0a4f3b062a5c","slug":"diesel-filled-in-car-with-blue-beacon-pump-staff-beaten-up-when-they-asked-for-payment-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-145820-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: नीली बत्ती लगी कार में भरवाया डीजल, पैसा मांगने पर पंप कर्मियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: नीली बत्ती लगी कार में भरवाया डीजल, पैसा मांगने पर पंप कर्मियों को पीटा
विज्ञापन
संदीपनघाट क्षेत्र के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा गांव स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार देर रात डीजल के भुगतान को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि नीली बत्ती लगी कार से पहुंचे युवक ने दो हजार रुपये का डीजल भरवाया, लेकिन 500 रुपये ही देकर चला गया। कर्मियों ने जब पीछा कर पैसे मांगे तो उसने पंप कर्मियों की पिटाई कर दी। इसमें तीन लोग घायल हो गए।
पंप मालकिन संगीता यादव ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे उनके देवर और सेल्समैन पंप पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस लिखी और नीली बत्ती लगी एक कार पंप पर पहुंची। कार चालक ने दो हजार रुपये का डीजल भरवाया, आरोप है कि केवल पांच सौ रुपये का भुगतान कर वहां से निकल गया। जानकारी पाकर पंप मालकिन के देवर दो सेल्समैन के साथ बाइक से कार का पीछा करते हुए महगांव चौकी के पास कार को रोक लिया।
आरोप है कि कार सवार ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए रौब झाड़ना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने तीनों की पिटाई कर दी। मारपीट में पंप मालकिन के देवर का मोबाइल फोन भी टूट गया। सोमवार को पंप मालकिन ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। फुटेज जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।