फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Diesel and petrol hit: Transporters hike fares by 25%

डीजल पेट्रोल की मार : ट्रांसपोर्टरों ने बढ़ाया पचीस फीसदी किराया

Sat, 30 May 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 30 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Diesel and petrol hit: Transporters hike fares by 25%
मंझनपुर चौराहे पर कूलर ले जाता मालवाहक। संवाद
पेट्रोल, डीजल और टोल टैक्स में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब माल ढुलाई पर भी साफ दिखाई देने लगा है। कौशाम्बी जिले के ट्रांसपोर्टरों ने प्रमुख मंडियों और शहरों के लिए मालभाड़े में 15 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि कर दी है। इसका सीधा असर खाद्यान्न, फल, सब्जी, किराना, दवा और निर्माण सामग्री की कीमतों पर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

जिले के भरवारी, सिराथू, मंझनपुर और सैनी क्षेत्र के ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी, टोल शुल्क और वाहन रखरखाव का खर्च बढ़ने से पुराने किराये पर माल ढुलाई करना घाटे का सौदा हो गया है। ऐसे में भाड़ा दरों में संशोधन करना मजबूरी है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े भरवारी के एक व्यापारी महेश केसरवानी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में डीजल और टोल शुल्क में हुई बढ़ोतरी से परिचालन लागत काफी बढ़ गई है। वहीं, मंझनपुर के ट्रांसपोर्टर विपिन अग्रहरी ने कहा कि यदि लागत में और वृद्धि हुई तो आने वाले दिनों में भाड़ा दरों में फिर संशोधन करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार कौशाम्बी में प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी से बड़ी मात्रा में किराना, फल, सब्जियां, दवाइयां और अन्य उपभोक्ता वस्तुएं आती हैं। मालभाड़ा बढ़ने से इन वस्तुओं के दाम भी बढ़ सकते हैं। खासकर मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ने की संभावना है।

व्यापार मंडल महामंत्री प्रवेश केसरवानी का कहना है कि यदि ईंधन और टोल शुल्क की दरों में राहत नहीं मिली तो बाजार में रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमतों में और वृद्धि देखने को मिल सकती है।

प्रमुख रूटों पर बढ़ी भाड़ा दरें (प्रति क्विंटल/ रुपये में)



गंतव्य
पहले
अब
वृद्धि

प्रयागराज 90 110 20
कानपुर 100 125 25
लखनऊ 110 135 25
वाराणसी 120 145 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed