{"_id":"5dcd9f608ebc3e54b0513512","slug":"died-in-road-accident-kaushambi-news-ald2601817189","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े डंपर से भिड़ा बाइक सवार, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े डंपर से भिड़ा बाइक सवार, गई जान
विज्ञापन
मंझनपुर। चरवा कोतवाली क्षेत्र के सटई गांव के समीप बुधवार रात एक तेज रफ्तार बाइक सवार सड़क किनारे गिट्टी उतार रहे डंपर से जा भिड़ा। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं एक अन्य हादसे में एक होमगार्ड घायल हुआ है।
सटई गांव निवासी मुकेश कुमार (30) पुत्र रज्जू कुशवाहा स्थानीय चौराहे पर चाट का ठेला लगाता था। इसी से उसके परिवार का खर्च चलता था। बुधवार शाम वह बाइक से सामान लेने बाजार गया था। लौटते वक्त गांव के समीप ही सड़क किनारे खड़े होकर गिट्टी उतार रहे बाइक सहित जा भिड़ा। हादसे में मौके पर ही मुकेश की मौत हो गई।
दुर्घटना देख घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजन मुकेश को लेकर नजदीकी निजी अस्पताल गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऐसे ही कोखराज के पांडेयमऊ गांव का महात्मा बुधवार रात स्थानीय कोतवाली से ड्यूटी करके घर लौट रहा था। असवां गांव के पास पीछे से आए ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड घायल हो गया। उसका एक हाथ टूट गया है। पुलिस ट्रैक्टर की तलाश कर रही है।