फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Diarrhea attacks children in the scorching heat, increasing the number of patients in the district hospital

Kaushambi News: भीषण गर्मी में बच्चों पर डायरिया का हमला, जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

Fri, 15 May 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 15 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea attacks children in the scorching heat, increasing the number of patients in the district hospital
ओपीडी में बच्चे की जांच करते डॉ. विश्व प्रकाश। स्रोत: डॉक्टर
लगातार बढ़ रही गर्मी का असर बच्चों की सेहत पर भी पड़ रहा है। जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग में डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को ओपीडी में कुल 180 मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जिनमें से करीब 80 बच्चे डायरिया से पीड़ित पाए गए।
विज्ञापन

अस्पताल में 15 बच्चों को भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विश्व प्रकाश ने बताया कि इस समय सबसे ज्यादा छोटे बच्चे डायरिया, उल्टी और पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। कई बच्चों में कमजोरी और डिहाइड्रेशन की स्थिति भी देखने को मिल रही है, जिसके कारण उन्हें भर्ती करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में बच्चों का पाचन तंत्र जल्दी प्रभावित होता है और थोड़ी सी लापरवाही गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है। बताया कि गांव और कस्बों से आने वाले अधिकतर मरीज दूषित पानी पीने और खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन के कारण बीमार हो रहे हैं। कई अभिभावक बच्चों को लंबे समय तक धूप में खेलने देते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। अस्पताल प्रशासन ने बाल वार्ड में अतिरिक्त सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन बातों का रखें ख्याल
चिकित्सकों ने अभिभावकों को सलाह दी है कि बच्चों को केवल उबला व स्वच्छ पानी ही पिलाएं, ताजा और हल्का भोजन दें और बाहर की खुली खाद्य सामग्री से दूर रखें। तेज धूप में बच्चों को बाहर न भेजें और बार-बार हाथ धोने की आदत डालें। उल्टी, दस्त या कमजोरी की शिकायत होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed