{"_id":"64f4d8620f04535668049a64","slug":"diarrhea-and-fever-spread-in-bhadehari-sick-people-lying-in-every-house-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-2772-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: भड़ेहरी में डायरिया और बुखार ने पसारे पांव, हर घर में पड़े बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: भड़ेहरी में डायरिया और बुखार ने पसारे पांव, हर घर में पड़े बीमार
Mon, 04 Sep 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
सिराथू। तहसील क्षेत्र के भड़ेहरी में डायरिया और बुखार ने पांव पसार लिए हैं। सबसे ज्यादा असर हरिजन बस्ती में है, जहां पर हर घर का कोई न कोई सदस्य बीमारियों की चपेट में है। ग्राम पंचायत ने साफ-सफाई और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग सुधि नहीं ले रहा है।
ग्राम पंचायत भड़ेहरी की हरिजन बस्ती में डायरिया और वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पीड़ित हैं। मीना देवी, नीरज, सैनी देवी, छोटकू, राखी, रीना देवी, हिमांशु, निशा देवी, विमला देवी, कुसुमा देवी, अमित कुमार, अंजलि देवी, ननकी देवी, सतीश कुमार, शनि, ज्योति, काजल देवी, मीना देवी आदि बीमार हैं। कोई डायरिया से पीड़ित है तो कोई बुखार से। ज्यादातर निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। कुछ लोगों को तो अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा है।
ग्राम प्रधान अनिल कुमार चौरसिया ने बताया कि गांव की हरिजन बस्ती में डायरिया और वायरल फीवर के प्रकोप की सूचना सीएचसी अधीक्षक इस्माइलपुर को दी गई है। एंटी लार्वा के छिड़काव के साथ ही साफ-सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
एक हफ्ते से बस्ती के हर घर में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक डायरिया और वायरल बुखार से पीड़ित हैं। रोज मरीज बढ़ते जा रहे हैं। इससे लोगों में दहशत है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग का कोई भी कर्मचारी हमारी सुध लेने नहीं आया है।- चुन्नू लाल
बस्ती में 24 से अधिक लोग बुखार, उल्टी दस्त से पीड़ित हैं। ज्यादातर लोग निजी हास्पिटल में इलाज करा रहे हैं। जरूरत शिविर लगाकर मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण और दवाएं देने की हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग थोड़ा सा भी गंभीर नहीं है।- कुसुमा देवी
भड़ेहरी की हरिजन बस्ती में डायरिया और वायरल फीवर से लोगों के पीड़ित होने की सूचना मिली है। जल्द ही टीम भेजकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। बस्ती में एंटी लार्वा का छिड़काव और फागिंग कराई जाएगी। डाॅ. मोहम्मद सऊद, अधीक्षक, सीएचसी इस्माइलपुर