फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dhaba operator dies due to uncontrollable vehicle collision

बेकाबू वाहन की टक्कर से ढाबा संचालक की मौत

Mon, 11 Jul 2022 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dhaba operator dies due to uncontrollable vehicle collision
स्थानीय कोतवाली के देवीगंज के पास शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से ढाबा संचालक की मौत हो गई। घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक गाड़ी सहित मौके से भाग निकला। युवक के मौत की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कड़ाधाम कोतवाली के जफरपुर निवासी मिथलेश सोनकर (38) देवीगंज रोड पर ढाबा चलाता था। शनिवार रात कुछ समान खरीदने के लिए वह पैदल टेढ़ीमोड़ बाजार आ रहा था। इस दौरान किसी अनियंत्रित वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक गाड़ी सहित मौके से भाग निकला। राहगीरों ने मिथलेश को जख्मी देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से मिथलेश को इलाज के लिए सीएचसी इस्माइलपुर लेकर पहुंची। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में देर रात मिथलेश की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। मिथलेश पत्नी कंचन देवी और दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed