फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Devotees take a dip in the Ganges on the occasion of Mauni Amavastha

मौनी अमावस्था पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

Sat, 25 Jan 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Devotees take a dip in the Ganges on the occasion of Mauni Amavastha
मौनी अमावस्था पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
विज्ञापन

कड़ा, असदपुर, बदनपुर संदीपन, पल्हाना व फतेहपुर गंगा घाटों पर उमड़े लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कौशाम्बी। मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। शुक्रवार भोर से शुरू हुआ स्नान का सिललिला दिनभर चलता रहा। इससे विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

माघ माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि यानी कि मौनी अमावस्या का खास महत्व है। इस दिन मौन रहकर नदियों खासतौर से गंगा में स्नान करना विशेष फलदायी माना गया है। शुक्रवार को मौनी अमावस्या होने के कारण भोर से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ने लगा। कड़ा स्थित कुबरी घाट, कालेश्वर घाट, बाजार घाट, हनुमान घाट, संदीपन घाट, बदनपुर घाट पल्हाना घाट, संदीपन घाट एवं फतेहपुर सहित विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मौसम साफ होने के कारण यह सिलसिला दिनभर चला। स्नान के बाद भक्तों ने स्थानीय मंदिरों में माथा टेका। कड़ा स्थित मां शीतला की दरबार में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मां के दरबार में माथा टेकने के साथ ही श्रद्धालुओं दान देकर पुण्य लाभ अर्जित किया। मौनी अमावस्या के मौके पर मौन व्रत रखकर मन को संयम रखने का विधान है। इसे लेकर तमाम श्रद्धालुओं दिन भर का मौन व्रत भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed