{"_id":"6af8c50abd376fc6320cad91","slug":"a-36-hour-waterless-fast-began-with-kharna-kaushambi-news-c-261-1-kmb1008-151661-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत
विज्ञापन
चरवा में छठ पूजा के दूसरे दिन खरना पूजा के लिए बेदी बनाते हुए। स्रोत: स्वयं
लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को खरना मनाया गया। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुए इस पर्व के दूसरे दिन शनिवार को व्रतियों ने पूरे दिन उपवास रखा। शाम को गुड़ और चावल से बनी खीर का प्रसाद तैयार कर भगवान सूर्य को भोग लगाया गया। इसके बाद प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया।
पंडित ज्ञानेंद्र शास्त्री ने बताया कि इस बार खरना पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और रवियोग का संयोग बन रहा है। छठ पर्व में खरना का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन तैयार किया गया प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती अन्न-जल का त्याग कर छठी मैया और सूर्यदेव की आराधना में लीन हो जाती हैं।
रविवार को व्रती नदी, तालाब और सरोवरों के किनारे पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। शाम 5:24 बजे सूर्य को अर्घ्य देने का समय निर्धारित है। वहीं, सोमवार 16 नवंबर को सुबह 6:40 बजे के बाद उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण होगा और चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो जाएगा।