{"_id":"670997c793fd9330fa0f0454","slug":"development-works-worth-rs-1176-crore-will-be-done-in-25-wards-of-bharwari-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-117413-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: भरवारी के 25 वार्डों में 11.76 करोड़ से होंगे 143 विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: भरवारी के 25 वार्डों में 11.76 करोड़ से होंगे 143 विकास कार्य
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद क्षेत्र में राज्य वित्त आयोग के 11.76 करोड़ रुपये से 143 विकास कार्य कराने की तैयारी है। सीसी रोड, नाली-नाला निर्माण और पेयजल की पाइप लाइन से लेकर स्कूलों के कायाकल्प के काम इसमें शामिल हैं। नगर पालिका की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। महीने भर में कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
नगर पालिका परिषद क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों को जिलाधिकारी ने मंजूरी दी है। विकास कार्यों के तहत 39 कार्य नगर के प्राथमिक विद्यालयों में ही कराए जाएंगे, जिस पर करीब 1.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 34 स्कूलों में रंग-रोगन व कमरों में टाइल्स लगवाए जाएंगे। इसके अलावा तीन में शौचालय, एक में चहारदीवारी, एक में इंटरलॉकिंग होगी। एक विद्यालय में इंग्लिश कक्षा का भवन बनेगा। स्कूलों को चमकाने के साथ नगर के 25 वार्डों में भी तमाम विकास कार्य कराए जाने हैं। दरबेशपुर के वरुण तिवारी, असवां के रामजी, भरवारी के अजय ने कहा कि नगर अभी विकास में काफी पिछड़ा है। इन कार्यों के होने से समस्याओं को कुछ तो निराकरण होगा।
-- -- --
यह कार्य भी हैं प्रस्तावित
नाली संग सीसी रोड - 79
नाली निर्माण- तीन
नाला निर्माण- एक
सीसी सड़क- सात
डामर रोड निर्माण- एक
गोसला में पंप हाउस- एक
सामुदायिक शौचालय का नवीनीकरण- चार
-- -- -- --
तीन वार्डों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का विस्तार
नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 24 शहीद गुलाब सेन नगर में केशव नगर की पानी की टंकी से पेयजल की आपूर्ति होती है। लेकिन वार्ड के कई इलाकों में अभी पाइप लाइन नहीं बिछी है। इसी को देखते हुए करीब पांच लाख रुपये से यहां 287 मीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसी तरह वार्ड नंबर 16 देहदानी डॉ. राजेंद्र नगर में 8.40 लाख से 500 मीटर पाइप लाइन का विस्तार होगा।
विज्ञापन
-- -- -- --
नगर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य, स्कूलों में कायाकल्प समेत अन्य कार्य कराए जाने हैं। इनकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। दीपावली के बाद यह कार्य शुरू हो जाएंगे।
राम सिंह
ईओ, नगर पालिका परिषद, भरवारी