{"_id":"62192e24a0d3201bfa37677c","slug":"despite-the-opposition-of-the-family-the-loving-couple-got-married-by-putting-a-garland-kaushambi-news-ald3277744147","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरवालों के विरोध के बावजूद प्रेमी युगल ने वर माला डालकर रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरवालों के विरोध के बावजूद प्रेमी युगल ने वर माला डालकर रचाई शादी
विज्ञापन
कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाले प्रेमी युगल ने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ एक-दूसरे के गले में वर माला डालकर जीवन भर साथ निभाने की सौगंध ली। युवक का कहना है कि अगर परिवार के लोग उसकी प्रेमिका को बहू के रूप में स्वीकार नहीं करते हैं तो वह मजदूरी भी करेगा, लेकिन पत्नी का साथ नहीं छोड़ेगा।
क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला युवक पड़ोस की लड़की से प्यार करता था। इसकी जानकारी जब दोनों के घरवालों को हुई तो उन्होंने उनके मिलने पर पाबंदी लगा दी। लड़की के घरवाले उसके लिए रिश्ता भी खोजने लगे।
छह दिन पहले दोनों घरवालों को चकमा देकर भाग निकले। इसके बाद लड़की के घरवालों ने करारी पुलिस को तहरीर दी। पुलिस उनकी खोजबीन कर रही थी कि शुक्रवार को दोनों गांव लौट आए और तमाम लोगों की मौजूदगी में एक-दूसरे के गले में वर माला डाल दिया। लड़के ने प्रेमिका से पत्नी बनी युवती की मांग में सिंदूर भी भरा।