फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Deputy Director and District Agriculture Officer absent from the meeting, one day cut salary

उप निदेशक व जिला कृषि अधिकारी बैठक से अनुपस्थित, एक दिन का काटा वेतन

Sat, 18 Jul 2020 12:43 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Deputy Director and District Agriculture Officer absent from the meeting, one day cut salary
Deputy Director and District Agriculture Officer absent from the meeting, one day cut salary - फोटो : KAUSHAMBI
उप निदेशक व जिला कृषि अधिकारी बैठक से अनुपस्थित, एक दिन का काटा वेतन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण को लेकर कलेक्ट्रेट में अफसरों संग की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को आयोजित बैठक से गैर हाजिर रहना उप निदेशक कृषि व जिला कृषि अधिकारी को महंगा पड़ गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दोनों अफसरों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा एक जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। अफसर प्रचार कर लोगों को जागरूक करें। अभियान के तहत साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने के साथ ही लोगों के पीने के लिए साफ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाए। चिकित्सा विभाग के साथ ही नगर पंचायत, पंचायतीराज विभाग, ग्राम विकास, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अलावा शिक्षा विभाग के लोग समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाएं। गांव व नगर पंचायतों में ब्लीचिंग का छिड़काव कराने के साथ ही सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाए। टीम बनाकर घर-घर जाकर साफ-सफाई, जलभराव नहीं होने व कचरा निस्तारण के लिए जागरूक किया जाए। डीएम ने पेयजल टंकियों की साफ-सफाई के साथ ही उसमें ब्लीचिंग पाउडर डलवाने का निर्देश दिया। कहा कि संचारी रोग के साथ ही कोरोना संक्रमण से बचने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाए। इस मौके पर एडीएम मनोज, सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी, डीडीओ विजय कुमार सहित सभी जिला स्तरीय अफसर मौजूद रहे।?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed