फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Deputy CM released an autobiography, a path full of thorns

एक आत्मकथा कांटों भरी राह का डिप्टी सीएम ने किया विमोचन

Thu, 19 Aug 2021 03:32 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 19 Aug 2021 03:32 PM IST
सार

चायल क्षेत्र के भाजपा विधायक संजय कुमार गुप्ता के 48वें जन्मदिन पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक आत्मकथा कांटों भरी राह का बुधवार को विधानसभा में विमोचन किया। इस पुस्तक को चायल विधायक संजय गुप्ता ने युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से स्वयं लिखी है।

विज्ञापन
Deputy CM released an autobiography, a path full of thorns
Deputy CM released an autobiography, a path full of thorns - फोटो : KAUSHAMBI

विस्तार

चायल क्षेत्र के भाजपा विधायक संजय कुमार गुप्ता के 48वें जन्मदिन पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक आत्मकथा कांटों भरी राह का बुधवार को विधानसभा में विमोचन किया। इस पुस्तक को चायल विधायक संजय गुप्ता ने युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से स्वयं लिखी है। डिप्टी सीएम ने जन्म दिन पर अनूठी पहल के लिए विधायक को बधाई दी।
विज्ञापन


आत्मकथा के लेखक विधायक संजय गुप्ता ने बताया कि कि मेरी यह पुस्तक ऽ कांटों भरी राहऽ उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत होगी जो सीमित संसाधन में हीन भावना का शिकार होकर अपने सपनों की हत्या कर बैठते हैं। पुस्तक संघर्ष की गाथा है। कहा कि कांटों भरी राह में चले बगैर मंजिल नहीं मिलती है। बताया, जैसै एक छोटा सा पौधा तमाम प्रकार के खतरों को झेलते हुए एक वटवृक्ष बनता है, उसी प्रकार हर मनुष्य के जीवन में तमाम कठिनाइयां आती हैं।
विज्ञापन


यदि हम उन कठिनाइयों से डर गए तो कभी भी मंजिल प्राप्त नहीं होगी। विधायक ने अपने जीवन से जुड़े हुए सभी पहलुओं को इस पुस्तक के माध्यम से प्रस्तुत किया है। उप मुख्यमंत्री ने विधायक संजय गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि जन्मदिन पर आपने तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनने की अनूठी पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मौजूद रहे प्रदेश के लोक निर्माण राज्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी, विधायक शीतला प्रसाद पटेल, प्रवीण पटेल जी, धीरज ओझा, ममतेश शाक्य, संजीव तारा, विपिन वर्मा, संजीव दिवाकर आदि विधायकों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed