फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Deputy CM Keshav said: SP means hooliganism-corruption, BSP and Congress are not known

डिप्टी सीएम केशव बोले : सपा मतलब गुंडागर्दी-भ्रष्टाचार, बसपा और कांग्रेस का पता नहीं

Sat, 29 Apr 2023 08:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Apr 2023 08:56 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा मतलब गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और बसपा-कांग्रेस का पता नहीं। कहा कि पहले अपराधी और माफिया पुलिस को हुक्म देते थे। आज ऐसे लोग पुलिस के डर से यूपी छोड़कर भाग रहे हैं।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav said: SP means hooliganism-corruption, BSP and Congress are not known
Kaushambi : कौशाम्बी में सभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा मतलब गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और बसपा-कांग्रेस का पता नहीं। कहा कि पहले अपराधी और माफिया पुलिस को हुक्म देते थे। आज ऐसे लोग पुलिस के डर से यूपी छोड़कर भाग रहे हैं। माफिया राज का पूरी तरह से खात्मा करने को प्रदेश की भाजपा सरकार संकल्परत है।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री शनिवार को डायट मैदान में जिले की दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सपा-बसपा समेत सभी विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा कि आपने आने वाली चार मई को कमल के फूल पर मोहर लगाई तो समझिए कि गुंडा, अपराधी और माफिया की गर्दन दबा दी।
विज्ञापन


बोले-13 मई आई कि समझो सपा, बसपा और कांग्रेस गई। डिप्टी सीएम ने माफिया मुख्तार अंसारी को दस साल की सजा व पांच लाख के जुर्माने पर कहा कि वह न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन के सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुद्दा और सत्ता विहीन कांग्रेस के पास अब बचा क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ राज्यों में सरकार है वहां पर भी वह सत्ता जाने वाली। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही, भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, पुष्पा देवी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, लालबहादुर, शीतला प्रसाद पटेल, व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय मंत्री रमेश चंद्र अग्रहरि, आशीष उर्फ बच्चा केसरवानी, चंद्रदत्त शुक्ल समेत सभी दसों निकायों के अध्यक्ष पद के पार्टी प्रत्याशी मंच पर मौजूद रहे।

Deputy CM Keshav said: SP means hooliganism-corruption, BSP and Congress are not known
कौशांबी में सभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

निकाय चुनाव में जीत का मंत्र दे गए डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम की जनसभा निकाय चुनाव में उतरे भाजपा प्रत्याशियों के लिए संजीवनी मानी जा रही है। अपने 25 मिनट के संबोधन में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को ताकत का अहसास कराते हुए जोश और उत्साह भर दिया। साथ ही निकाय चुनाव में बगावत अथवा भितरघात करने वालों को खुले मंच से चेतावनी भी दी।

जिले में दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायत समेत दस निकाय हैं। टिकट को लेकर सभी निकाय में भाजपाई गुटों में बंटे हुए हैं। इससे लगभग हर सीट का चुनाव फंसा माना जा रहा है। कई निकायों में तो टिकट कटने से नाराज कई दावेदार बागी होकर चुनावी समर में कूदे हुए हैं। प्रत्याशियों को विपक्ष से पहले अपनों से ही जूझना पड़ रहा है। गुटबाजी व बगावत पर डिप्टी सीएम ने प्रत्याशियों से कहा कि चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधयों में लिप्त रहने वालों की सूची तैयार कर मेरे पास भेजिएगा।

बंद कमरे में की प्रत्याशियों से मंत्रणा

सभा स्थल के पीछे ही लोनिवि का गेस्ट हाउस है। सभा समाप्त होने के बाद केशव सीधे गेस्ट हाउस पहुंचे। वह पर उन्होंने एक-एक प्रत्याशियों के साथ मंत्रणा की। चुनाव में कमजोरी और ताकत के साथ ही जीत की राह में रोड़ा बनने वालों की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed