फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Deputy CM Keshav Prasad caught the mike on the stage, Brijesh did not get a chance

कौशांबी महोत्सव: मंच पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने पकड़ा माइक, बृजेश को नहीं मिला मौका

Fri, 07 Apr 2023 11:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Apr 2023 11:19 PM IST
सार

सीएम के साथ सूबे के दोनों डिप्टी सीएम कौशाम्बी महोत्सव की शोभा बढ़ाने आए। दोनों ने मंच तो साझा किया, लेकिन सभा में बोलने का अवसर डिप्टी सीएम केवल केशव प्रसाद मौर्य को मिला। वहीं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को बोलने का मौका ही नहीं मिला।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad caught the mike on the stage, Brijesh did not get a chance
Kaushambi : कौशांबी महोत्सव में बोलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सीएम के साथ सूबे के दोनों डिप्टी सीएम कौशाम्बी महोत्सव की शोभा बढ़ाने आए। दोनों ने मंच तो साझा किया, लेकिन सभा में बोलने का अवसर डिप्टी सीएम केवल केशव प्रसाद मौर्य को मिला। वहीं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को बोलने का मौका ही नहीं मिला। भाजपा के जिला महामंत्री ने कहा कि संबोधन करने वाले नेताओं की सूची में इनका नाम नहीं था। फिलहाल यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन

दोपहर करीब 12.55 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक सरकार के अन्य मंत्रियों व भाजपा के कई पदाधिकारियों के साथ कौशाम्बी महोत्सव के मंच पर पहुंचे। सबसे पहले भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व सांसद विनोद सोनकर ने माइक संभाला। इसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के संबोधन की बारी आई। फिर सीएम और उसके बाद गृहमंत्री ने सभा को संबोधित किया।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को बोलने का मौका ही नहीं मिला। इसके बाद गृहमंत्री और मुख्यमंत्री का काफिला वहां से रवाना हो गया। उनके पीछे अन्य मंत्री और नेता भी चले गए। देखते ही देखते पंडाल भी खाली होने लगा। इस संबंध में भाजपा के जिला महामंत्री संजय जायसवाल का कहना है कि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का संबोधन करने वाले नेताओं की सूची में नाम ही नहीं था। चूंकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कौशाम्बी गृह जनपद है, शायद इसलिए उन्हें संबोधन का अवसर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed