फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dengue confirmed in 10 new patients, 29 victims so far

10 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि, अब तक 29 हुए शिकार

Mon, 01 Nov 2021 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in 10 new patients, 29 victims so far
Dengue confirmed in 10 new patients, 29 victims so far - फोटो : KAUSHAMBI
डेंगू के लगातार बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले दो दिनों में 10 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिनका सैंपल मोतीलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज प्रयागराज के माइक्रोबायोलॉजी लैब में भेजा गया था। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 29 मरीज डेंगू के शिकार हो चुके हैं। इसमें से 14 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जबकि अन्य 15 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में वायरल बुखार के मरीज भी बढ़ते जा रहे हैं। जिला अस्पताल सहित प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। दो दिन पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज के कशिया (चिकवन का पूरा) गांव में एक साथ नौ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

जबकि रोही गांव में भी एक मरीज को डेंगू निकला। अगले दिन भी रोही गांव में एक मरीज डेंगू पीड़ित मिला। स्वास्थ्य विभाग अस्पताल आने वाले डेंगू मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत डिस्चार्ज कर रहा है। फिलहाल, जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। 10 बेड का बनाया गया डेंगू वार्ड खाली पड़ा है। चिकित्सकों का कहना है जिन घरों से डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, उनके गांव सहित घरों के आसपास स्वास्थ्य विभाग तेल और एंटी लार्वा का छिड़काव करा रहा है। इधर, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनुपमा मिश्रा का कहना है कि डेंगू बुखार की रोकथाम के लिए सफाई का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निष्क्रिय अवस्था में महीनों रह सकते है डेंगू के अंडे
जिला मलेरिया अधिकारी अनुपमा मिश्रा ने बताया कि डेंगू के अंडे आठ से 10 माह तक निष्क्रिय अवस्था में भी रह सकते हैं। उसका जीवन चक्र पानी के संपर्क में आते ही शुरू हो जाता है। कूलर, गमले, फ्रिज की ट्रे, छत पर पड़े कबाड़, प्लास्टिक की बोतल आदि मच्छर पनपने वाले स्रोत में अगर पानी जमा है तो उसमें डेंगू के अंडे अपना विस्तार कर सकते हैं। इन स्रोतों से पानी खाली करने पर भी अंडे उसी स्रोत में ही चिपके रह जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि घर या आसपास कहीं पानी जमा न होने दें। कूलर, टायर, फ्रिज की ट्रे, बोतल, टूटे बर्तन आदि को नियमित रूप से खाली करें व धूप में सुखाएं।

स्वास्थ्य टीम ने रोही में 76 लोगों की जांच की
नगर पालिका परिषद भरवारी के रोही गांव में डेंगू, वायरल और टाइफाइड बुखार के बढ़ते मामलों के मद्देनजर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाया। इसमें 76 लोगों की जांच कर करीब 100 घरों में सर्वे किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनुपमा मिश्रा ने बताया कि रोही में आयोजित चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य टीम ने डॉ. अफरोज के नेतृत्व में 76 लोगों की जांच की। इनमें से 15 लोग सामान्य रोगी पाए गए। इस दौरान टीम ने गांव के तीन कूलर से पानी खाली कराकर उन्हें मच्छर जनित बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। गांव की गलियों में फॉगिंग और नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव किया। टीम में लालचंद्र, सोनिका देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed