फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Demonstration in police station to search for missing disabled e-rickshaw driver

Kaushambi News: लापता दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की खोज के लिए कोतवाली में प्रदर्शन

Sat, 17 Feb 2024 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 17 Feb 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Demonstration in police station to search for missing disabled e-rickshaw driver
मंझनपुर कोतवाली में शिकायत करने आये छोगरिया का पूरा के लोग। संवाद
दस फरवरी से लापता दिव्यांग ई-रिक्शा चालक श्रीचंद्र को खोजने में हो रही देरी से नाराज ग्रामीणों ने सदर कोतवाली में प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा, उसका पता लगाया जाय कि वह किस हाल में और कहां है। श्रीचंद्र का रिक्शा लावारिस हालत में अषाढ़ा गांव के समीप मिला है। पुलिस ने कहा, सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के छोगरिया का पूरा निवासी लालचंद्र ने बताया कि उसका भाई श्रीचंद्र दिव्यांग है। वह ई-रिक्शा चलाता है। 10 फरवरी को वह घर से ई-रिक्शा लेकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। 13 फरवरी को मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

इस बीच श्रीचंद्र का ई-रिक्शा करारी कोतवाली के अषाढ़ा चौराहे के समीप लावारिस हालत में मिला। श्रीचंद्र के नहीं मिलने से नाराज लोग ग्रामीणों ने सदर कोतवाली में प्रदर्शन किया। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही श्रीचंद्र को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान शिवपति, राजरानी, सुलोचना, लालती, फूलकली, ओमचंद्र, पंचम, धीरेंद्र, प्रेमचंद्र, जय प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed