{"_id":"57dc454f4f1c1b0c32d47ba5","slug":"demonstration-in-majhanpur-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आश्वासन में आने वाली नहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आश्वासन में आने वाली नहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां
काौश्ााम्बी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
demonstration
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां शासन के आश्वासन पर कई बार आंदोलन बंद कर चुकी हैं। लेकिन अब वह आश्वासन के झांसे में आने वाली नहीं हैं। कलमबंद हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा। ये बातें संगठन की जिलाध्यक्ष माया सिंह ने शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान कही। जिले की 498 ग्राम सभाओं में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपनी मांगों को लेकर टस से मस होती नहीं दिख रहीं है। दो सितंबर से किए जा रहे धरना, प्रदर्शन से वह सरकार को बार-बार मांगें पूरी करने के लिए आगाह करती चली आ रहीं हैं।
धरने के 14 वें दिन 16 सितंबर को मंझनपुर ब्लॉक परिसर में संगठन की जिलाध्यक्ष माया सिंह ने कहा कि इस बार कार्यकत्रियां शासन के आश्वासन रूपी झांसे में पड़ने वाली नहीं हैं। अब कार्यकत्रियां सम्मान से समझौता नहीं करेंगी भले ही उन्हें भूखों क्यों न रहना पड़े। कार्यकत्रियों ने एक स्वर में कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी वह बीएलओ, पोलियो अभियान, हाट कुक्ड, पोषाहार वितरण कार्यों से विरत रहेंगी। प्रदर्शन में जिले भर से आईं तमाम आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों मौजूद रहीं।