फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   demonstration in bharwari

नोटबंदी के खिलाफ सपाइयों ने रोकी ट्रेन, नारेबाजी

Sat, 19 Nov 2016 01:06 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sat, 19 Nov 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
demonstration in bharwari
crime
शादी के लिए ढाई लाख रुपये लेने बैंक पहुंचे तमाम लोगों को मायूसी ही हाथ लगी। बैंकों ने यह कहकर ग्राहकों को लौटा दिया कि अभी उनको आदेश नहीं मिला है। आदेश आने के बाद ही वह ढाई लाख का भुगतान करेंगे। इससे तमाम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पर्याप्त रुपये नहीं मिलने से शादी वाले घरों में कैसे शहनाई बज पाएगी। वहीं नोटबंदी के खिलाफ सपाइयाें ने शुक्रवार को भरवारी में रेलवे स्टेशन में लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन रोक दी। कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारे लगाए। साथ ही पुतला फूंका।
विज्ञापन


जिनके घरों में लड़की अथवा लड़कों की शादी है। वह रुपये के लिए मारे-मारे घूम रहे हैं। अकाउंट में रुपये तो हैं, लेकिन बैंक से एक दिन में 12 हजार रुपये से ज्यादा का भुगतान ही नहीं हो रहा है। शुक्रवार को लोगों को पता चला कि शादी कार्ड दिखाने पर ढाई लाख का भुगतान किया जाएगा। जानकारी होते ही तमा लोग बैंक पहुंच गए, लेकिन उन्हें यह कहकर वापस किया गया कि अभी आदेश नहीं मिला। इससे लोगाें को बैरंग वापस लौटना पड़ा। बैंक से लौटे कादिर महाजन का पूरा गांव के गंगा प्रसाद ने बताया कि उनकी बेटी रंजना देवी की शादी 21 नवंबर को है। वह शुक्रवार को बैंक ऑफ  बड़ौदा (बीओबी) की शाखा विजिया चौराहा ढाई लाख रुपया लेने गए थे, लेकिन रुपये नहीं मिले। दस हजार रुपया गुरुवार को ही वह खाते से निकाल चुके हैं, इसलिए अकाउंट से रुपये भी नहीं दिया गया। कहा कि शादी का अभी काफी सामान खरीदना है। टेंट, लाइट, खाना बनाने वाले को रुपये देने हैं, लेकिन रुपया ही नहीं निकल रहा है। क्या करें और क्या नहीं। समझ में नहीं आ रहा है। हिसामबाद के दिलीप कुमार की साली की शादी है। वह भी बीओबी बैंक से दोपहर बाद लौटे। साली की शादी के लिए रुपये निकालने गए थे, लेकिन बैंक से ढाई लाख रुपये नहीं मिले। यही हाल जिले के तमाम लोगों का रहा। वह बैंक में घंटों खडे़े होने के बाद लौटे तो झल्लाए हुए थे।
विज्ञापन



वहीं नोटबंदी के खिलाफ सपाइयाें ने शुक्रवार सुबह करीब सवा 11 बजे भरवारी में रेलवे स्टेशन में लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन रोक दी। कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारे लगाए। साथ ही पुतला फूंका। करीब दस मिनट तक ट्रेन रोकी जाने से रेलवे में हड़कंप मच गया। जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने किसी तरह कार्यकर्ताओं को हटाया। सपा के लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव महबूब आलम उर्फ सज्जू का कहना था कि पीएम मोदी के पांच सौ व एक हजार की नोट अचानक बंद करने से आम जनता को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि काला धन वापस आना चाहिए। यह सब चाहते हैं, लेकिन काला धन के चक्कर में आम जनता को परेशान किया जाना, यह ठीक नहीं। कहा कि बिना किसी ठोस रणनीति के नोट बंद करने से अफरा-तफरी मची है। अस्पताल में मरीज मर रहे हैं, शादी ब्याह करने के लिए लोग भीख मांग रहे हैं। इसका जिम्मेदार कौन है? सीएम भी काला धन वापस लाने के पक्ष में हैं, लेकिन जो तरीका अपनाया गया है, वह गलत है। इसलिए हम इसका विरोध करते हैं। इसके बाद सपाइयों ने भरवारी स्टेशन जाकर दिल्ली से इलाहाबाद की ओर जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन के सामने कार्यकर्ता खड़े हो गए तो रेलवे में हड़कंप मच गया। इसीबीच पीएम मोदी का पुतला भी फूंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed