फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   demonstration collectrate

ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Tue, 22 Mar 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 22 Mar 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
demonstration collectrate
crime
नगर कोतवाली के निजामपुर नौगीरा गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर प्रधान-कोटेदार में ठनी है। सोमवार को उनका झगड़ा थाने और कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। कोटेदार ने जहां प्रधान पर साथियों के साथ मिलकर मारपीट का आरोप लगाते हुए मंझनपुर कोतवाली और एसपी को प्रार्थनापत्र दिया। वहीं प्रधान समर्थकों ने कोटेदार पर खाद्यान्न वितरण में घपलेबाजी का इल्जाम लगाते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सिराथू ब्लॉक के निजामपुर नौगीरा गांव में पंचायत चुनाव  के बाद से ही प्रधान और कोटेदार के बीच तनातनी बनी हुई है। सोमवार को उनके बीच की यह रंजिश सामने आ गई। कोटेदार महेश प्रसाद ने प्रधान और उनके आधा दर्जन समर्थकों पर मारपीट करने का इल्जाम लगाते हुए नगर कोतवाली में तहरीर दी। कोेटेदार का आरोप है कि प्रधान अपने समर्थकों को मनमानी तरीके से खाद्यान्न, मिट्टी का तेल और चीनी दिलाने चाहते हैं।
विज्ञापन


इंकार करने पर अभद्रता की जाती है। कोटा निलंबित कराने की धमकी दी जाती है। वहीं बताया जाता है कि प्रधान ने भी ग्रामीणों को कलेक्ट्रेट भेजकर कोटेदार के खिलाफ राशन वितरण में धांधली की शिकायत कराई। कोटेदार के खिलाफ कलेक्ट्रेट में मोर्चा खोलने वाले ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनसे नए राशनकार्ड बनाए जाने के नाम पर 50 से 100 रुपये की वसूली की जा रही है। इसके अलावा लोगों ने घटतौली, निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली, राशन, केरोसीन की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर रीता देवी, अवधेश कुमार, रामबाबू, रामजी पांडेय, शिवभवन यादव, राजेंद्र आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed