{"_id":"5ceae4bebdec22078e0ac333","slug":"deeseeem-ne-dampar-mein-maaree-takkar-chaalak-kee-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम ने डंपर में मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम ने डंपर में मारी टक्कर, चालक की मौत
Mon, 27 May 2019 12:50 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Mon, 27 May 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
bus accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के गौरा गांव के समीप शनिवार रात एक डीसीएम अनियंत्रित होकर डंपर से भिड़ गई। इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
प्रयागराज के फूलपुर थाना स्थित चरवाडीह गांव का सुभाष (30) पुत्र भइयालाल डीसीएम चलाकर परिवार का खर्च चलाता था।
शनिवार रात वह डीसीएम लेकर कहीं जा रहा था। गौरा गांव के समीप अचानक नियंत्रण खो बैठा और डीसीएम सामने से आ रहे डंपर से भिड़ गई। हादसे में सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं डंपर चालक दुर्घटना के बाद वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी पाकर रात को ही पीड़ित परिजन कौशाम्बी पहुंचे। मामले में नगर कोतवाल उदयवीर सिंह का कहना है कि डंपर चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।