दीपावली की पूर्व संध्या पर ही जिले के हर गांव व कस्बे जगमग हो गए। आकर्षक लाइटों व झालरों से लोगों ने घरों को रोशन कर दिया है। जिला स्टेडियम में क्रीड़ाधिकारी ने खिलाड़ियों के साथ मोमबत्ती जलाकर पूरे स्टेडियम को रौशन कर दीपावली मनाई।
दीपावली की पूर्व संध्या पर जिला रोशनी से जगमग दिखा। लोगों ने अपने घरों को आकर्षक लाइट व झालरों से सजा रखा था। टिमटिमाती लाइटों से लोगों ने अपने घरों को नया रंगरूप दे रखा था। लोग अपने-अपने घरों को सजाने व संवारने में जुटे भी रहे। उधर जिला स्टेडियम में जिला क्रीड़ाधिकारी एमएच चौधरी ने खिलाड़ियों के साथ दीपावली शनिवार को ही मनाई। पूरे स्टेडियम को मोमबत्ती की रोशनी से जगमग करने के बाद खिलाड़ियों ने त्योहार मनाया।
पटाखा बाजार में जुटी रही भीड़
दीपावली मनाने के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने पटाखे के साथ मिठाई, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति के अलावा पूजा सामग्री खरीदी। दोपहर बाद से ही बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ गई थी। देर शाम तक बाजार में चहल-पहल बनी रही।
दीपावली पर्व पर आतिशबाजी न हो, ऐसा कैसे संभव है। लोगों के इसी शौक को देखते हुए पटाखा कारोबारी अबकी नए-नए वैरायटी के पटाखे लेकर आए हैं। हालांकि अबकी चाइनीज पटाखे बाजार में नहीं दिख रहे हैं। पटाखा खरीदने के लिए दोपहर बाद से लोगों की भीड़ उमड़ी तो देर शाम तक लोग खरीदारी में लगे रहे। बच्चों के साथ पटाखे की दुकान में गए और उनकी पसंद का पटाखा खरीदा। इसी के साथ लोगों ने मिठाई, पूजन सामग्री आदि भी खरीदा।
दीप जलाकर स्कूली बच्चों ने शहीदों को किया याद
चरवा। छत्रपति साहू जी महराज स्मारक हाईस्कूल फरीदपुर चकताजपुर चरवा में बच्चों ने दीपावली की पूर्व संध्या पर दीप जलाकर शहीदों को याद किया। बच्चों द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक छोटेलाल पटेल ने कहा हम पूरी तरह सुरक्षित वातावरण में पर्व को मनाएं। इस जिम्मेदारी को निभाते के लिए सेना के जवान अपनी जान की बाजी लग देते हैं। अपने परिवार और बच्चों का ध्यान न देकर देश के हित में अपनी जान गवां देते हैं।
जिनके सम्मान में स्कूली बच्चों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 555 दीपाें को जला कर सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव पूजन सिंह ने कहा कि देश के लिए कुर्बानी देने वालों के प्रति सम्मान पर विस्तार से अपनी बात रखी। इस दौरान बच्चाें ने शहीदों की अमरता को नारे लगाए।