फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Death of woman who had a love marriage; murder alleged.

Kaushambi News: प्रेम विवाह करने वाली महिला की मौत, हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Death of woman who had a love marriage; murder alleged.
सौरई बुजुर्ग गांव में एक महिला रितु पटेल की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। मृतका के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

19 वर्षीय रितु का करीब एक वर्ष पहले गांव के अभिषेक पटेल से प्रेम विवाह हुआ था। सोमवार सुबह डायल-112 पर विवाहिता की हत्या की सूचना मिली। कड़ाधाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में ससुराल पक्ष ने बताया कि रितु गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। उसका एसपीजीआई लखनऊ में इलाज चल रहा था, जहां उसकी मौत हुई। सोमवार सुबह परिजन एंबुलेंस से शव लेकर गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन

मृतका के भाई ने बहन की मौत पर संदेह व्यक्त किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट को बुलाया। नायब तहसीलदार विनय कुमार और महिला उपनिरीक्षक निधि वर्मा की मौजूदगी में पंचनामा भरा गया। थाना प्रभारी विनीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा। पुलिस बीमारी से मौत और हत्या की आशंका समेत सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed