{"_id":"5a37e9864f1c1bcd6d8b4c57","slug":"death-of-two-by-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोआबा में ठंड का सितम जारी, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोआबा में ठंड का सितम जारी, दो की मौत
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोआबा में पछुआ हवा के साथ एक बार फिर मौसम सर्द हो गया है। ठंड का सितम भी जारी है। सोमवार सुबह चायल के सैयदसरावां गांव में ठंड लगने से एक वृद्ध की व सिराथू के सैयदराजेपुर में अधेड़ किसान की मौत हो गई। घर के मुखियाओं की मौत से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है।
चरवा थाना क्षेत्र के सैयद सरावां गांव निवासी फत्ते (50) पुत्र छेदीलाल गरीब मजदूर था। इकलौती बेटी की शादी करने के बाद पत्नी सुमित्रा के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह वह घर के बाहर झाडू लगा रहा था। इसी दौरान उसे अचानक ठंड लग गई। वृद्ध को कांपते देख पत्नी जब तक नजदीक पहुंचती वह जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन अकेली महिला मोहल्ले के लोगाें की मदद से पति को घर के भीतर ले गई। जब तक घरेलू उपचार के साथ उसे कहीं अस्पताल ले जाते वृद्ध की सांसें थम गईं। दोपहर बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
वृद्ध की मौत से पत्नी के साथ परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल है। इसी तरह से सिराथू तहसील के सैय्यदराजे पुर गांव निवासी बाबूलाल (45) पुत्र शिवमंगल की सोमवार को घर में अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार की रात वह खेतों में पानी लगाए थे और सुबह घर आते ही उनकी मौत हो गई। घर वालों का कहना है कि बाबूलाल की मौत ठंड लगने के कारण हुई है। घर के मुखिया की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।