फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Death of married woman, allegation of murder for dowry

Kaushambi News: विवाहिता की मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप

Wed, 07 Aug 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 07 Aug 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Death of married woman, allegation of murder for dowry
इलाके के घोसरा गांव की एक विवाहिता की मंगलवार को मौत हो गई। ससुरालियों का कहना है कि विवाहिता पति से झगड़े के बाद फंदे से लटककर जान दी है। वहीं, मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया और शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा कोतवाली के बरुवा गांव के करन सिंह ने बताया कि उसने अपनी बहन सुषमा देवी (24) की शादी वर्ष 25 जनवरी 2023 में घोसरा निवासी रोहित के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज में बाइक और सोने की जंजीर की अतिरिक्त मांग करने लगे। असमर्थता जाहिर करने पर ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

10 माह पहले सुषमा ने बेटे प्रियांश को जन्म दिया तो उन्हें लगा कि अब स्थिति सामान्य हो जाएगी, लेकिन प्रताड़ना जारी रही। करन ने बताया सोमवार को उसकी बहन को ससुरालियों ने मारकर मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को बहन के ससुरालियों ने अस्पताल में सुषमा के मौत की खबर दी। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति रोहित, ससुर संतोष, सास,चचिया ससुर और जेठ के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

वहीं मृतका के ससुर संतोष का कहना है कि सोमवार को बेटा रोहित परदेस कमाने जा रहा था। सुषमा ने इसका विरोध किया। इसी बात पर दोनों के बीच हुई कहासुनी के बाद सुषमा ने दरवाजा बंद कर फंदे से लटक गई। गुल के रास्ते से अंदर घुसकर सुषमा को फंदे से उतारने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed