फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Death of infected elderly, 10 more corona positive

संक्रमित बुजुर्ग की मौत, 10 और मिले कोरोना पॉजिटिव

Fri, 18 Sep 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Death of infected elderly, 10 more corona positive
Death of infected elderly, 10 more corona positive - फोटो : KAUSHAMBI
अब दोआबा में कोरोना वायरस जानलेवा बनता जा रहा है। गुरुवार को भी संक्रमण की जद में आए एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इसी के साथ मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। वहीं जिले में 10 नए मरीज सामने आए हैं। संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि गंभीर बीमारी से पीड़ित भरवारी निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग का इलाज लखनऊ स्थित सहारा अस्पताल में चल रहा था। नौ सितंबर को वहीं कोविड जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें रात में ही प्रयागराज के कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। जहां इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। दूसरी तरफ संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार संदिग्धों की जांच कराई जा रही है। सभी सीएचसी, पीएचसी एवं कंटेनमेंट जोन में शिविर लगाकर 1055 संदिग्धों की एंटीजेन किट से जांच कराई गई। जबकि, 452 का स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में नेवादा के दो, सिराथू, मूरतगंज, कनैली, कड़ा एवं मंझनपुर क्षेत्र के एक-एक समेत कुल 10 लोग संक्रमित निकले हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले का रिकवरी रेट अभी भी 81 फीसदी के आसपास टिका हुआ है। इस तरह से अब तक मिले 1315 में 1086 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 18 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 212 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed