{"_id":"5cf41b62bdec220777255003","slug":"death-of-gram-pradhan-from-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से ग्राम प्रधान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से ग्राम प्रधान की मौत
Mon, 03 Jun 2019 12:37 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमशरीरा। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर ग्राम प्रधान दीनबंधु की शनिवार रात करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। प्रधान की हफ्ते भर पहले ही शादी हुई थी।
मुबारकपुर ग्राम प्रधान दीनबंधु निषाद (28) पुत्र हुबलाल शनिवार रात घर की बिजली ठीक कर रहे थे। इस दौरान करंट की चपेट में आने से वह झुलस गए। चीखें सुन मौके पर परिजन प्रधान को जिला अस्पताल ले गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि प्रधान की 23 मई को ही चित्रकूट जिले के सरधुआ गांव की मधु देवी से शादी हुई थी। आशा के हाथ की हथेलियों से अभी मेहंदी का रंग नहीं उतरा और उसकी मांग का सिंदूर मिट गया। पति की मौत के बाद से उसके आंसू नहीं थम रहे हैं। परिवार के अन्य सदस्यों की भी रो-रोकर हालत खराब है।