{"_id":"6339b3b61dfacb2bc1269901","slug":"death-of-female-soldier-and-newborn-during-delivery","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : प्रसव के दौरान महिला सिपाही व नवजात की मौत, इलाज के दौरान अस्पताल में थमी सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : प्रसव के दौरान महिला सिपाही व नवजात की मौत, इलाज के दौरान अस्पताल में थमी सांसें
Sun, 02 Oct 2022 09:22 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 02 Oct 2022 09:22 PM IST
सार
सेवढ़ा पठनपुरवा निवासी भारत लाल उर्फ लल्ला की बेटी सुषमा निषाद (28) पुलिस विभाग में सिपाही थीं। इन दिनों उनकी तैनाती गोरखपुर कोतवाली में थी। रेलवे में बतौर सिपाही के रूप में नौकरी करने वाले वाराणसी के छतनाग निवासी श्याम कुमार से वर्ष 2016 में सुषमा की शादी हुई थी।
विज्ञापन
Kaushambi : सुषमा निषाद। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के सेवढ़ा पठनपुरवा निवासी प्रसव पीड़ित महिला सिपाही व उसके नवजात की शनिवार रात ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। प्रसव के लिए महिला सिपाही को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन
सेवढ़ा पठनपुरवा निवासी भारत लाल उर्फ लल्ला की बेटी सुषमा निषाद (28) पुलिस विभाग में सिपाही थीं। इन दिनों उनकी तैनाती गोरखपुर कोतवाली में थी। रेलवे में बतौर सिपाही के रूप में नौकरी करने वाले वाराणसी के छतनाग निवासी श्याम कुमार से वर्ष 2016 में सुषमा की शादी हुई थी। परिजनों के अनुसार सुषमा इन दिनों गर्भवती थीं।
विज्ञापन
शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें इलाज के लिए उसे प्रयागराज एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। जहां ऑपरेशन के दौरान महिला सिपाही और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। रविवार दोपहर बाद शव लेकर लौटे परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन