{"_id":"679bd77d66c674f4d70367e6","slug":"death-of-an-elderly-person-burnt-by-bonfire-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-121533-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अलाव की आग से झुलसे बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अलाव की आग से झुलसे बुजुर्ग की मौत
Fri, 31 Jan 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
लोहरा गांव में आलाव से आग लगने में जली चारपाई। संवाद
संदीपनघाट कोतवाली के लोहरा गांव स्थित ईंट-भट्ठे पर बृहस्पतिवार दोपहर अलाव की आग से झुलसे एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
नसीरपुर मजरा उचवां गुलामीपुर गांव की अमरावती ने बताया कि वह लोहरा गांव स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करती है। बृहस्पतिवार दोपहर वह भट्ठे पर ईंट की पथाई कर रही थी। उसका पति रामलखन (70) भट्ठा परिसर में बनी झोपड़ी में चारपाई पर लेट कर अलाव ताप रहा था। इसी दौरान नीचे रखे पुआल में अलाव से निकली चिंगारी से आग लग गई।
चीख-पुकार सुन परिजन भागकर झोपड़ी के अंदर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक वृद्ध रामलखन गंभीर रूप से झुलस चुके थे। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, थोड़ी देर चले इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से घर वालों की रो-रोकर हालत खराब है।
थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।