{"_id":"62435cec319ea26d2c5320e4","slug":"death-of-a-child-trapped-in-debris-due-to-wall-collapse-chaos-kaushambi-news-ald329804798","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से मलबे में दबे बालक की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरने से मलबे में दबे बालक की मौत, कोहराम
विज्ञापन
Death of a child trapped in debris due to wall collapse, chaos
- फोटो : KAUSHAMBI
दारानगर गांव में मंगलवार सुबह एक जर्जर मकान को गिराते वक्त अचानक भरभराकर गिरी दीवार की चपेट में आकर पास में खेल रहे बालक की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दारानगर कस्बे में बाजार के सामने रहने वाला सुरेश टेलर इन दिनों अपना जर्जर मकान गिरवा रहा है। मंगलवार की सुबह ठेकेदार वीरेंद्र सोनकर मजदूरों के साथ मिलकर मकान गिरवा रहा था। इसी बीच घर के बाहरी हिस्से की पक्की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई।
जिससे दीवार के बगल में खेल रहे मजदूर कमलेश का सात वर्षीय बेटा शिवा दीवार के मलबे में दबकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना देख मौके पर जुटे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर किसी तरह शिवा को बाहर निकाला। हादसे में शिवा की मौत हो चुकी थी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बेटे के साथ मजदूरी करने आया था कमलेश
सैनी कोतवाली के नरसिंहपुर कछुआ गांव का रहने वाला कमलेश मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता है। कमलेश इन दिनों दारानगर कस्बा में घर गिराने का काम कर रहा था। मंगलवार को वह अपने सात वर्षीय बेटे को भी साथ लाया था। इस दौरान जिस घर की दीवार को वह गिरा रहा था वहीं उसके बेटे के लिए काल बन गई।