फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead body of youth missing for four days found floating in pond

Kaushambi News: चार दिन से लापता युवक का तालाब में उतराता मिला शव

Sun, 21 Jul 2024 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 21 Jul 2024 06:09 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth missing for four days found floating in pond
जमालमऊ गांव के तालाब में महेंद्र सरोज का शव मिलने के बाद जुटी भीड़। स्रोत: वीडियो ग्रैब
चार दिन से लापता युवक का तालाब में उतराता मिला शव
विज्ञापन

-- दुर्गंध उठने पर ग्रामीणों को हुई जानकारी, कोखराज कोतवाली के जमालमऊ गांव की घटना
फोटो नं-01
संवाद न्यूज एजेंसी
मूरतगंज। कोखराज कोतवाली के जमालमऊ गांव में रविवार सुबह चार दिन से लापता भट्ठा मजदूर का शव तालाब में उतराता मिला। तालाब से दुर्गंध उठने पर आशंकावश लोग पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जमालमऊ गांव निवासी सुद्धू सरोज ने बताया कि बेटा महेंद्र कुमार उर्फ मुरैला (36) ईंट-भट्ठे में मजदूरी करता था। एक सप्ताह पहले ही वह गांव आया था। चार दिन पहले महेंद्र शौच जाने की बात कहकर निकला, फिर वापस नहीं लौटा। घर वालों ने गांव के अलावा रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन महेंद्र का पता नहीं चला। रविवार सुबह गांव के लोग तालाब किनारे गए थे। इस दौरान उन्हें बदबू आई। लोगों ने पास जाकर देखा तो महेंद्र का शव उतरा रहा था। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई तो वह भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों को आशंका है कि पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया होगा। महेंद्र ही घर का इकलौता कमाने वाला था। उसकी मौत से पत्नी व छह बच्चों की रो-रोकर हालत बेहाल है। इंस्पेक्टर इंद्रदेव का कहना है कि घटना के बारे में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed