फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead body of youth found hanging in suspicious condition inside the house

घर के अंदर संदिग्ध हाल में युवक का फांसी पर लटका मिला शव

Sun, 26 Jun 2022 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging in suspicious condition inside the house
बेनीराम कटरा में फांसी लगाने वाले मृतक अनुराग सिंह की फाइल फोटो - फोटो : KAUSHAMBI
घर के अंदर संदिग्ध दशा में युवस्थानीय कोतवाली के बेनीराम कटरा बाजार में शनिवार सुबह एक युवक का संदिग्ध हाल में फांसी पर लटका शव मिला। घटना के वक्त परिवार के लोग घर में नहीं थे। पड़ोसी घर का दरवाजा खुला होने पर अंदर दाखिल हुए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बेनीराम कटरा निवासी अनुराग सिंह (30) किसान था। चार दिन पहले उसकी पत्नी बच्चों को लेकर असंदापुर एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। पड़ोसियों के मुताबिक शुक्रवार शाम अनुराग घर के बाहर बैठकर खाना खा रहा था। इसके बाद वह सोने के लिए अंदर चला गया। शनिवार काफी देर तक अनुराग खेत जाने के लिए नहीं निकला तो लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोस के लोग अनुराग के घर पहुंचे तो दरवाजा खुला था।
विज्ञापन

अंदर जाकर देखा तो अनुराग का शव फांसी से लटक रहा था। अनुराग का शव छत पर लगे पंखे में लटक रहा था। घटना की जानकारी अनुराग की पत्नी को दी गई। इस पर पत्नी बच्चों के साथ रोते-बिलखते मौके पर पहुंची। पत्नी, अनुराग के खुदकुशी के बारे में कुछ नहीं बता पा रही है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह का कहना है शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

बेनीराम कटरा में अनुराग सिंह की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन

बेनीराम कटरा में अनुराग सिंह की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed