फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead body of former soldier found drowned in Ganga on seventh day, daughter lit funeral pyre

Kaushambi News: सातवें दिन मिला गंगा में डूबे पूर्व फौजी का शव, बेटी ने दी मुखाग्नि

Mon, 13 Jan 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 13 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Dead body of former soldier found drowned in Ganga on seventh day, daughter lit funeral pyre
मृतक जय जनार्दन की फाइल फोटो।
बाजार घाट में डूबे सेवानिवृत्त फौजी का शव सातवें दिन रविवार को मछुआरे के जाल में फंसकर बाहर आ गया। वहीं बेटे का अभी कोई सुराग नहीं लग सका। पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल पर परिजनों ने हनुमान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। छोटी बेटी ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

कड़ाधाम के दारानगर कस्बे के रामनगर मोहल्ला निवासी 80 वर्षीय मनमोहन मिश्रा के निधन के दसवें दिन सोमवार सुबह परिवार के लोग बाजार घाट पर गंगा किनारे क्षौर कर्म करने गए थे। वहां ऋषभ को बचाने के चक्कर में एक-एक कर चार लोग डूब गए थे। इनमें ऋषभ और उसके पिता जय जनार्दन मिश्रा का पता नहीं चला। जबकि घर के एक सदस्य की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

रविवार सुबह मछुआरों ने मछलियों के शिकार के लिए गंगा में जाल फेंका। घंटे भर बाद जाल में हाथ का एक पंजा दिखने पर उसने सूचना स्थानीय निवासी संत को दी। संत ने खबर चेयरमैन प्रतिनिधि अरुण केसरवानी को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह घाट पर पर पहुंचे और स्थानीय लोगोंं की मदद से शव बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिनाख्त होने पर जानकारी परिजनों को दी तो जय जनार्दन मिश्र की पत्नी आद्या मिश्रा, बेटी विभा, अंशिका और मानसी रोते-बिलखते हुए घाट पर पहुंचीं और शव की पहचान की।
हनुमान घाट पर फोर एफएसआर अंडर बटालियन के सूबेदार बीके राय जवानों के साथ पहुंचकर सेवानिवृत्त फौजी को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सबसे छोटी बेटी मानसी ने गमगीन माहौल में पिता को मुखाग्नि दी।

घाट पर एमएलसी मानसिंह यादव, सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। अब लापता ऋषभ की तलाश तेज कर दी गई है।

मृतक जय जनार्दन की फाइल फोटो।

मृतक जय जनार्दन की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed