{"_id":"64a86b47f9b944b5a80b5867","slug":"dead-body-of-farmer-found-in-well-fear-of-murder-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-894-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कुएं में मिला किसान का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कुएं में मिला किसान का शव, हत्या की आशंका
Sat, 08 Jul 2023 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली के टिकरी गांव में चार दिन से लापता किसान का कुएं में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव से बंधी ईंट भरी बोरी लटकी देख बेटे ने हत्या की आशंका जाहिर की है। हालांकि, एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी स्वीकार करते हैं कि घटना खुदकुशी नहीं हो सकती पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी।
टिकरी गांव निवासी अमित ने बताया कि उसके पिता ज्ञानसिंह पटेल (55) किसानी करते थे। चार दिन पहले वह घर से बिना बताए कहीं चले गए। उनकी खोजबीन की जा रही थी। बृहस्पतिवार की शाम टिकरी व डफलपुर गांव के बीच स्थित कुएं में शव मिला। घटना की जानकारी के बाद शुक्रवार को कड़ाधाम कोतवाली पुलिस ने शव बाहर निकलवाया।
बेटे ने बताया उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। शव जिस हालत में मिला है उससे साफ है कि उनकी हत्या करने के बाद शव कुएं में फेंका गया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन
घटनास्थल टिकरी गांव है जहां पर ज्ञानसिंह पटेल का शव मिला,लेकिन यह स्थान कड़ाधाम व सैनी कोतवाली के बॉर्डर पर है। रात को जब मृतक के बेटे अमित ने पुलिस को सूचना दी तो दोनों कोतवाली की फोर्स मौके पर पहुंची। सीमा विवाद के कारण रात में कुएं से शव निकालने का प्रयास नहीं किया गया।
घरवाले रातभर इस थाने से उस थाने दौड़-भाग करते रहे। सुबह घटनास्थल कड़ाधाम होने पर शव बाहर निकाला गया। एसपी का कहना है अगर ऐसी लापरवाही हुई है तो गंभीर बात है। मामले की जांच कराकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद