फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead body of elderly woman found inside the house

Kaushambi News: घर के अंदर मिला बुजुर्ग महिला का शव

Thu, 10 Aug 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 10 Aug 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Dead body of elderly woman found inside the house
घर के अंदर मिला बुजुर्ग महिला का शव
विज्ञापन

- मंझनपुर कोतवाली के शिवपुर गढ़ी गांव की घटना, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सदर कोतवाली के शिवपुर गढ़ी गांव में एक बुजुर्ग महिला का शव घर के अंदर संदिग्ध दशा में मिला। वृद्धा घर में अकेले रहती थीं। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव बाहर निकाला।

शिवपुर गढ़ी गांव की लल्ली देवी (75) के तीन बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। गांव में लल्ली अकेले रहती थीं। बुधवार सुबह काफी देर तक लल्ली के घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को अनहोनी का आशंका हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो आंगन में लल्ली का शव पड़ा था। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया कि मृतका के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed