{"_id":"6197f50c5287a449883d5422","slug":"dead-body-of-ba-student-found-hanging-inside-the-house-fear-of-murder-kaushambi-news-ald3208361192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : बीए के छात्र का घर के अंदर फांसी पर लटकता मिला शव, रस्सी से बंधे थे हाथ, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : बीए के छात्र का घर के अंदर फांसी पर लटकता मिला शव, रस्सी से बंधे थे हाथ, हत्या की आशंका
Sat, 20 Nov 2021 06:51 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Dead body of BA student found hanging inside the house, fear of murder
- फोटो : KAUSHAMBI
पश्चिमशरीरा कोतवाली के गोराजू गांव में शुक्रवार सुबह एक छात्र का घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। मृतक के दोनों हाथ पीछे की तरफ रस्सी से बंधे थे। इससे साफ है कि छात्र ने खुदकुशी नहीं की, बल्कि उसकी हत्या करने के बाद लाश फंदे पर लटकाई गई है। परिवार वाले भी हत्या किए जाने की आशंका जाहिर कर रहे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
गोराजू निवासी कुंवर सिंह खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करते हैं। उनका उनका बेटा दुर्गेश (22) बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह बृहस्पतिवार की रात भी कुंवर सिंह व उनकी पत्नी नलकूप पर सोने चले गई थी, जबकि बेटा दुर्गेश अपने छोटे भाई पवन सिंह के साथ घर के सामने चक्की पर सोने चला गया।
विज्ञापन
रात में दुर्गेश की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। छोटे भाई पवन का कहना है सुबह जब नींद खुली तो दुर्गेश का शव फांसी के फंदे पर लटकता देख उसकी चीखें निकल गई।
विज्ञापन
रोने-बिलखने की आवाज सुन परिजनों के साथ ही पड़ोसी ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सभी ने दुर्गेश के शव को नीचे उतारा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक दुर्गेश का हाथ पीछे की तरफ रस्सी से बंधा हुआ था।
इससे यह साफ जाहिर हो रहा है किसी ने उसकी हत्या की है। सूचना पर पहुंचे चंपहा चौकी प्रभारी चंदन सिंह ने मौका मुआयना किया। पूछताछ में परिजनों ने दुर्गेश की हत्या की आशंका जाहिर किया। हालांकि, परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। चौकी प्रभारी का कहना है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव फंदे से नीचे उतार दिया गया था। हाथ बंधे होने की बात लोगों ने बताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा। जवान बेटे की मौत से पीड़ित परिवार में काहराम मचा हुआ है।