{"_id":"666ef712f5e5d2147903d384","slug":"dead-body-of-a-young-man-who-went-to-his-in-laws-to-get-his-wife-treated-found-hanging-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-112896-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पत्नी का इलाज कराने ससुराल गए युवक का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पत्नी का इलाज कराने ससुराल गए युवक का फंदे से लटका मिला शव
Sun, 16 Jun 2024 08:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 16 Jun 2024 08:00 PM IST
सार
रमसहायपुर निवासी एक युवक का संदिग्ध हाल में फंदे से शव लटका मिला। वह मायके में रह रही अपनी बीमार पत्नी का इलाज कराने गया था। घटना की जानकारी से पीड़ित परिवार का हाल-बेहाल है।
विज्ञापन
मौत।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
रमसहायपुर निवासी एक युवक का संदिग्ध हाल में फंदे से शव लटका मिला। वह मायके में रह रही अपनी बीमार पत्नी का इलाज कराने गया था। घटना की जानकारी से पीड़ित परिवार का हाल-बेहाल है। रमसहायपुर निवासी महेश कुमार (30) की शादी फतेहपुर जिले के धाता कोतवाली अंतर्गत डेढ़ासही गांव की सुधा देवी के साथ हुई थी। महेश मुंबई में रहकर प्राइवेट जॉब करता था। कुछ दिनों पहले सुधा की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद वह मायके में रहने लगी।
विज्ञापन
चार दिन पहले मुंबई से लौटे महेश ने पत्नी से फोन पर बात की तो उसे सुधा के बीमार होने की बात पता चली। रविवार सुबह महेश अपनी पत्नी को बुलाने ससुराल पहुंचा। चर्चा रही कि इस दौरान इलाज कराने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ। इसके बाद महेश का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। सुधा के घरवालों की सूचना पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। फतेहपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन