फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead body of a young man who came to meet his girlfriend was found hanging

प्रेमिका से मिलने आए युवक का फांसी पर लटका मिला शव

Wed, 14 Jul 2021 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man who came to meet his girlfriend was found hanging
सिराथू। कड़ाधाम कोतवाली के मामासही गांव में मंगलवार को एक युवक का फांसी से लटकता शव मिला। युवक का गांव की एक विवाहिता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

फतेहपुर जनपद के धाता कोतवाली अंर्तगत जाम गांव निवासी हीरामणि सिंह (24) का गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग था। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने विरोध किया। दोनों के मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी गई। इस बीच अप्रैल में युवती की शादी कड़ाधाम कोतवाली का मामासही गांव में कर दी गई। इसके बावजूद दोनो प्रेमी युगल का मिलना जुलना बंद नही हुआ। प्रेमिका का पति काम धंधा के सिलसिले में परदेश गया तो प्रेमी युगल की पौं बारह हो गई। हीरामणि प्रेमिका के पति की गैर मौजूदगी में उससे मिलने अक्सर उसकी ससुराल आने लगा।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम हीरामणि अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसकी ससुराल मामासही गांव आया था तभी ग्रामीणों ने उसे देख लिया और होहल्ला शुरू कर दिया। घटना से घबड़ाया हीरामणि प्रेमिका के घर मे घुस गया और दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद करके फांसी के फंदे से झूल गया। घटना के बाद गांव में सनसनी है। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पीएम के लिए भेज दिया। मामले की पूछताछ के लिए पुलिस प्रेमिका को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगदारी मांग रहा प्रधान, दे रहा धमकी
चायल। नेवादा विकास खंड के दरियापुर निवासी मंगला प्रसाद पूर्व प्रधान हैं। उन्होंने पिपरी पुलिस सहित आईजी रेंज प्रयागराज व अन्य अधीकरियों को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया है कि उनके घर के पास टुकड़े में पड़ी एक जमीन को लेकर पड़ोसी कल्लू आदि लोगों से विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर वर्तमान ग्राम शुभम सिंह उनसे जमीन का समझौता कराने के नाम पर रंगदारी की मांग कर रहा है।

पैसा नहीं देने पर जमीन पर जबरन कब्जा करते हुए पूर्व प्रधान मंगला, उसके बेटे और रिश्तेदारों को फर्जी मुकदमें में फंसा कर जेल भेजने की धमकी दी गई है। धमकी से पूर्व प्रधान और उसका परिवार सहमा हुआ है। आरोप है कि वर्तमान ग्राम प्रधान इसी प्रकार गांव में पड़ी अन्य कई जमीनों पर अवैध तरीके से कब्जा कर रहा है। ग्रामीणों के विरोध करने पर उन्हें फर्जी मुकदमें में फंसा देने की धमकी दी जा रही है। इंस्पेक्टर पिपरी राधेश्याम वर्मा का कहना है कि शिकायत मिली है, जांच कर कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed