{"_id":"65f8a176c4c35d421908a024","slug":"dead-body-of-a-young-man-murdered-with-a-sharp-weapon-and-thrown-away-not-identified-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-109683-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: युवक की धारदार हथियार से हत्या कर फेंका शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: युवक की धारदार हथियार से हत्या कर फेंका शव, शिनाख्त नहीं
Tue, 19 Mar 2024 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
भगवतपुर गांव में सड़क किनारे युवक का शव मिलने के बाद जुटी भीड़ व मौजूद पुलिस। संवाद
एयरपोर्ट कोतवाली के भगवतपुर गांव के समीप एक युवक का शव सड़क के किनारे पड़ा मिला। कातिलों ने चाकू जैसे धारदार हथियार से उसके शरीर पर गंभीर घाव किए थे। तमाम कोशिश के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौके की औपचारिकताएं पूूरी कीं।
भगवतपुर तिराहा के समीप सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने सड़क किनारे पड़े एक 25 वर्षीय युवक का शव देखा। युवक के कंधे, हाथ व सिर पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
पुलिस ने फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड की भी मदद ली, लेकिन सफलता नहीं मिली। इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का कहना है कि मृतक काले रंग की टीशर्ट और जींस पहने था। शिनाख्त के लिए जिले के अलावा अन्य जनपदों की पुलिस से मदद मांगी गई है। सोशल मीडिया के जरिये मृतक की तस्वीरें वायरल कराई जा रही हैं। इंस्पेक्टर के मुताबिक शव की शिनाख्त होने के बाद ही हत्यारों के बाबत कुछ पता चल सकेगा।