फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead body of a young man found hanging from a noose on a transformer pole

ट्रांसफारमर के खंभे पर फंदे से लटकती मिली युवक की लाश

Tue, 09 Aug 2022 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a noose on a transformer pole
करारी के निमतापुर में शव मिलने के बाद घटना स्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : KAUSHAMBI
टकोतवाली के निमतापुर गांव के बाहर नलकूप के ट्रांसफारमर के पोल से सोमवार सुबह एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। सुबह खेत की तरफ गए लोगों ने शव देखा तो पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखकर शिनाख्त के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

निमतापुर निवासी जंगबहादुर यादव का गांव के बाहर बगीचे में नलकूप में है। नलकूप के बगल में बिजली का ट्रांसफारमर लगा हुआ है। जंगबहादुर यादव सोमवार की सुबह बगीचे की तरफ गए तो देखा पोल में एक 35 वर्षीय युवक की लाश डोरी के सहारे फंदे से लटक रही थी।
विज्ञापन

जंगबहादुर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाया। शव के पास से ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। इंस्पेक्टर सुभाष यादव का कहना है शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। तीन दिन तक शव की शिनाख्त का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed