फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead body of a young man found floating in the canal

Kaushambi News: नहर में उतराता मिला युवक का शव

Sat, 17 May 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 17 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found floating in the canal
पइंसा। कोतवाली के मकनपुर गांव के बाहर नहर में एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। जबकि उसकी साइकिल व उसमें टंगा झोला पड़ा मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक अपनी बहन के घर जा रहा था।
विज्ञापन

मकनपुर गांव के कुछ लोग शुक्रवार शाम नहर की ओर गए थे। इस बीच लोगों ने देखा कि 35 वर्षीय युवक का शव नहर में उतरा रहा है। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। प्रत्यक्षदर्शियोें के मुताबिक मृतक के दाहिने हाथ में दिनेश लिखा है। साइकिल गिरी पड़ी है। हैंडिल में टंगे झोले के भीतर एक जोड़ी चप्पल, शर्ट व आधा किलो बेसन की पैकेट पड़ी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस बीच सोशल मीडिया पर लोगों ने मृतक की फोटो प्रसारित कर दिया। कुछ ही देर में मंझनपुर के तुलसीपुर चकिया निवासी मनोज पाल घटनास्थल पर पहुंच गया। उसने शव की पहचान अपने भाई दिनेश पाल के रूप में की। बताया कि दिनेश को मिर्गी का दौरा पड़ता था। वह अपनी बहन के यहां देवदासीपुर जा रहा था। दौरा पड़ने के कारण ही वह नहर में गिरकर मौत का शिकार हुआ है। इंस्पेक्टर रोशन लाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed