{"_id":"63e3b58777ed01126f050684","slug":"dead-body-of-a-girl-found-in-the-swamp-of-killanhai-river-fear-of-murder-kaushambi-news-c-3-1-50902-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: किलनहाई नदी के दलदल में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: किलनहाई नदी के दलदल में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका
Wed, 08 Feb 2023 08:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:15 PM IST
विज्ञापन
किलनहाई नदी के दलदल में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका
31 जनवरी से लापता है टेन शाहआलमाबाद की युवती
शव का अधिकांश हिस्सा जंगली जानवर नोचकर खा गए तीन फरवरी को पिता ने नगर कोतवाली में दर्ज कराई थी गुमशुदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सदर कोतवाली इलाके के टेन शाहआलमाबाद गांव में मंगलवार सुबह एक युवती का शव किलनहाई नदी के दलदल में मिला। शव का अधिकांश हिस्सा जंगली जानवर नोचकर खा गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हत्या की आशंका जताई जा रही है।
टेन शाहआलमाबाद निवासी रामनरेश ने बताया कि उसकी बेटी निशा (22) 31 जनवरी की भोर मां शोभा के साथ शौच के लिए गई थी। इसके बाद निशा लापता हो गई। घरवालों ने हर संभावित स्थानों पर उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। तीन फरवरी को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। इस बीच मंगलवार सुबह किलनहाई नदी में एक शव मिला। शव का अधिकांश हिस्सा जंगली जानवर नोचकर खा गए थे। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण, इंस्पेक्टर मंझनपुर संतोष शर्मा फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है। शव की पहचान राम नरेश ने अपनी बेटी निशा के रूप में की है। मामले में घरवालों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।
शव निशा का है या नही? इसकी पुष्टि के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी। शव के पैर का एक हिस्सा ही सही सलामत था। बाकी का हिस्सा कंकाल में तब्दील हो चुका है। निशा के घरवालों ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की। इससे यह साफ है कि अगर शव निशा का है तो वह एक सप्ताह में ही कंकाल में कैसे तब्दील हो गया। खुद निशा के परिजनों के मुताबिक वह 31 जनवरी को घर से लापता हुई थी और तीन फरवरी को उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई। ऐसे में घरवालों की भूमिका भी कटघरे में आ रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शव को या तो केमिकल डालकर नष्ट करने का प्रयास किया गया या फिर लाश पखवाड़े भर पुरानी है।
एक युवती 31 जनवरी से लापता थी। घरवालों ने खोजबीन के बाद तीन फरवरी को सदर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराया था। पुलिस और परिजन युवती की खोजबीन कर रहे थे। मंगलवार को टेनशाह आलमाबाद में युवती का शव मिला है। शव युवती के घर से करीब तीन सौ मीटर दूरी पर मिला। मामले की जांच किया जा रहा है।-बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी