फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead bodies of a man and a woman found covered in mud in a field, suspicion of murder, Inspector Line present

Kaushambi News: खेत में मिला मिट्टी से सना पुरुष और महिला का शव, हत्या की आशंका, इंसपेक्टर लाइन हाजिर

Mon, 30 Jun 2025 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 30 Jun 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of a man and a woman found covered in mud in a field, suspicion of murder, Inspector Line present
बड़ी गौहानी गांव के बाहर दो शव मिलने के बाद मौके पर जुटी भीड़ व जांच करती फोरेंसिक टीम-संवाद
चरवा के बड़ी गौहानी गांव के बाहर रविवार दोपहर पुरुष और महिला का मिट्टी से लिपटा शव बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर आई पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। 50 फीट की दूरी पर एक बाइक भी मिली। ग्रामीण दोनों की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल किसी के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। शवों की पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। एसपी राजेश कुमार ने मामले में देर रात चरवा के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार राम को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

बड़ी गौहानी गांव निवासी बिज्जू की खेत की तरफ गए लोगों को रविवार दोपहर मिट्टी खेत में दो शव पड़े मिले। मिट्टी से सने दो शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। थोड़ी ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे सीओ अभिषेक सिंह और चरवा इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार राम ने शिनाख्त के लिए फोरेंसिक टीम से शव पर लगी मिट्टी को साफ कराई।
विज्ञापन

सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि मिट्टी साफ होने के बाद पुरुष की पहचान बड़ी गौहानी निवासी गोरेलाल पासी (42) पुत्र रामसुख पासी और महिला की पहचान गुड़िया देवी (45) पत्नी पप्पू रैदास निवासी भिखारी का पूरा के रूप में की गई। मामले की जानकारी पाकर एसपी राजेश कुमार और प्रयागराज आईजी अजय कुमार मिश्रा भी घटना स्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। ग्रामीणों ने पुलिस से बातचीत के दौरान दोनों की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
महिला के हाथ और पैर पर थे जानवर के नोंचने के घाव
महिला के शव के दाहिने हाथ और बाएं पैर पर किसी जानवर के नोंचने से घाव और निशान बने थे। जबकि गोरेलाल के होंठ पर मामूली चोट का निशान था। उसके दाहिने हाथ पर दिनेश नाम का टैटू लिखा पाया गया है। मृतक के बेटे विकास ने बताया कि उसके पिता गोरेलाल ने अपने हाथ पर दिनेश लिखवाया था।
----
पति से अलग होकर पांच साल से मायके में रह रही थी महिला
--भिखारी का पूरा निवासी गुड़िया देवी की शादी एयरपोर्ट कोतवाली के पीपलगांव निवासी पप्पू रैदास के साथ हुई थी। पांच साल पहले दोनों के बीच विवाद हो गया था। उसके बाद से गुड़िया अपने मायके भिखारी का पूरा में आकर रहने लगी थी। उसे अक्सर गोरेलाल समेत दूसरे लोगों के साथ आते-जाते देखा जाता था।
----
महिला के गले में फंसा मिला दुपट्टा, टुकड़ों में पड़ा था पेटीकोट
गुड़िया के शव पर नीली रंग की साड़ी और भगवा रंग का ब्लाउज था। जबकि, उसका पेटीकोट पास ही कई टुकड़ों में पड़ा था। ऐसा लगता है किसी ने उसको फाड़ कर फेंका है। वहीं, गले में पीले रंग का दुपट्टा फंसा हुआ था। जबकि, गोरेलाल के शरीर पर पैंट-शर्ट था।
-----
घटनास्थल के पास पड़ी थीं शराब-बीयर की बोतलें
बड़ी गौहानी गांव स्थित खेत में जहां दोनों का शव पड़े थे, उसी के पास सड़क किनारे पेड़ के नीचे बीयर और शराब की बोतलें पड़ी थीं। लोगों ने बताया कि देर शाम यहां अक्सर लोग बैठकर शराब पीते हैं। गोरे लाल भी शराब पीने का लती था। लोग चर्चा कर रहे थे कि गोरेलाल अक्सर गुड़िया के साथ इसी अड्डे पर आता था। एसओ ने बताया कि ग्रामीणों से जानकारी मिली है कि शनिवार की शाम भी बाइक खड़ी कर पेड़ के समीप गोरेलाल और गुड़िया बैठे थे।

----
पत्नी झगड़ कर चली गई थी मायके
गोरेलाल शराब के नशे में पत्नी संगीता से अक्सर विवाद करता था। इसीलिए उसका एक बेटा विकास समसपुर गांव में मौसी के घर रहता है। जबकि, दूसरा बेटा आकाश ननिहाल में रहता है। बेटी कोमल मां के साथ रहती थी। सप्ताह भर पहले शराब पीने की बात पर दंपती के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी संगीता बेटी कोमल संग अपने मायके करारी के महेंद्र गांव चली गई थी। हफ्ते भर से गोरे लाल अकेले ही घर में था।

बड़ी गौहानी गांव के बाहर दो शव मिलने के बाद मौके पर जुटी भीड़ व जांच करती फोरेंसिक टीम-संवाद

बड़ी गौहानी गांव के बाहर दो शव मिलने के बाद मौके पर जुटी भीड़ व जांच करती फोरेंसिक टीम-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed