फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   DCM driver dies due to collision with uncontrolled vehicle

Kaushambi News: बेकाबू वाहन की टक्कर से डीसीएम चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
DCM driver dies due to collision with uncontrolled vehicle
पूरामुफ्ती कोतवाली के सल्लाहपुर के समीप मंगलवार रात डीसीएम चालक को सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। घटना में गंभीर रूप से जख्मी चालक को प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली के हासिमपुर किनार निवासी वारिस अली (38) डीसीएम चालक था। मंगलवार को वह अपनी डीसीएम लेकर भदोही फिटनेस करवाने गया था। वहां से डीसीएम लेकर लौटते समय देर शाम सल्लाहपुर के समीप एक ढाबा के किनारे गाडी खड़ी कर वह भोजन करने जा रहा था। हाईवे पार करते वक्त कानपुर की तरफ से आए तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना में वारिस को गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे प्रयागराज के अस्पताल मे भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed