{"_id":"650f3270d0509dd56908a294","slug":"dcm-collides-with-street-light-pole-on-highway-driver-assistant-killed-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-3443-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: हाईवे पर स्ट्रीट लाइट के खंभे से भिड़ी डीसीएम, चालक-खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: हाईवे पर स्ट्रीट लाइट के खंभे से भिड़ी डीसीएम, चालक-खलासी की मौत
Sun, 24 Sep 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
गुलामीपुर हाइवे पर मार्ग हादसे में क्षतिग्रस्त डीसीएम संवाद
कल्यानपुर(कौशाम्बी)। कानपुर-प्रयागराज राजमार्ग पर नोएडा से मोबाइल टॉवर का सामान लादकर वाराणसी जा रही डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे से भिड़ गई। इससे डीसीएम चालक-खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को सड़क से किनारे हटवाया। मृतक एटा जिले के रहने वाले थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। परिवार के लोग कौशाम्बी के लिए रवाना हो चुके हैं।
एटा जिले के निघौली कला कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी ध्यान पाल (59) डीसीएम चलाते थे। शुक्रवार को वह डीसीएम में मोबाइल टॉवर का सामान लादकर नोएडा से उसे पहुंचाने वाराणसी जा रहे थे। ध्यान पाल के साथ गाड़ी में सुरजीत सिंह (23) भी था। सुरजीत खलासी का काम करता था। शनिवार सुबह करीब पांच बजे जैसे ही डीसीएम सैनी कोतवाली के गुलामीपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप पहुंची तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकरा गई। इससे केबिन के परखचे उड़ गए।
बताया जाता है कि डीसीएम सवार गाड़ी में फंसे हुए थे। पुलिस ने क्रेन की मदद से किसी तरह खंभे से डीसीएम को अलग कराया। घायलों को इलाज के लिए ले जाया जाता, इससे पहले दोनों की मौत हो चुकी थी। माना जा रहा है कि चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्या का कहना है मोबाइल और डीसीएम चालक के डीएल के आधार पर शवों की शिनाख्त हुई है। परिजनों को खबर कर दी गई है। परिजनों के शाम तक आने की उम्मीद है।