{"_id":"bc455d8f2f222d28692f4a8fedc10a94","slug":"dbangon-violence-raised-at-the-neighbor-s-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने पड़ोसन के घर में मचाया उत्पात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने पड़ोसन के घर में मचाया उत्पात
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
Updated Thu, 04 Jun 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। पुरानी रंजिश में मंगलवार की शाम शहजादपुर गांव में दबंगों ने पड़ोसन के घर जमकर उत्पात मचाया। हमलावरों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर मां-बेटे को पीटकर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिवार के साथ गांव के लोगों को आते देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। घायलों को घर वालों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर गांव की रहने वाली साजिया बानो पत्नी इशरार अहमद ने बताया कि उसकी पड़ोसी से जमीन को लेकर रंजिश है। मंगलवार की सुबह इसी अदावत में दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। शाम को वह घर में थी तभी पड़ोसी ने साथियों के साथ उसके घर पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे से लैस हमलावरों ने घर में घुसते ही तोड़-फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे और उसके बेटे छोटू को पीटकर लहूलुहान कर दिया। मारपीट का शोर सुन गांववाले दौड़े। ग्रामीणों को आते देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। मौके पर आए ग्रामीणों ने खून से लथपथ महिला और उसके बेटे को देखा तो सन्न रह गए। पड़ोसियों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी। अस्पताल पहुंची पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की। तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ घर में घ़ुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।