फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Daughter-in-law thrown out of house for not bringing money and bike as dowry

Kaushambi News: दहेज में रुपये-बाइक न लाने पर बहू को घर से निकाला

Fri, 29 Mar 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 29 Mar 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law thrown out of house for not bringing money and bike as dowry
पश्चिमशरीरा के कलसापुर गांव की विवाहिता को दहेजलोभी सास ने दहेज में रुपये और बाइक न लाने पर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को मां के साथ एसपी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने मामले की जांच परिवार परामर्श केंद्र को सौंपी है।
विज्ञापन

कलसापर गांव की सपना देवी ने एसपी को बताया कि उसकी शादी 10 जून 2020 को फतेहपुर जिले के धाता कोतवाली अंतर्गत शुक्लपुर निवासी सोनू कुमार के साथ हुई थी। शादी में पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया। विवाह के तीन माह बाद पिता की मौत हो गई। पति सोनू गुजरात में नौकरी करता है।
विज्ञापन

सपना ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करते हैं। बाइक और रुपये की मांग की जा रही है। 18 मार्च को सास ने जेवर व उसके कपड़े छीन लिए फिर उसे घर से निकाल दिया। बृहस्पतिवार को पीड़िता सपना देवी ने एसपी से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed