{"_id":"59da8a1b4f1c1bcf538b64ca","slug":"daranagar-village","type":"story","status":"publish","title_hn":" डेंगू ने दी दस्तक, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू ने दी दस्तक, महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 09 Oct 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू की चपेट में आने से शनिवार दोपहर सिराथू के दारानगर गांव में एक महिला की मौत हो गई। वह एक हफ्ते से बीमार थी और उसका इलाज इलाहाबाद के एसआरएन में चल रहा था। रविवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
सिराथू तहसील क्षेत्र के दारानगर गांव निवासी बबलू कपडे़ की फेरी लगाकर परिवार की जीविका चलाता है। उसकी पत्नी खुर्शीदा बानो (40) को सात दिन पहले तेज बुखार आया था। पहले घर वाले उसका उपचार स्थानीय चिकित्सक के यहां करा रहे थे।
हालत में सुधार नहीं होने पर उसे इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि करते हुए इलाज शुरू किया। शनिवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देर शाम शव को गांव लाने के बाद परिजनों ने दफन कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मामले में सीएमओ डॉ. दीपेन्द्र मालवीय का कहना है कि फिलहाल उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। यदि गांव में डेंगू से लोग ग्रसित हैं तो टीम भेजकर पीड़िताें का इलाज कराया जाएगा।