{"_id":"57f150d84f1c1bd31c5748fe","slug":"daranagar-ramleela","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने दारानगर की रामलीला का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने दारानगर की रामलीला का किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 03 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दारानगर की ऐतिहासिक रामलीला का रविवार को मंडलायुक्त राजन शुक्ला ने मुकुट पूजन कर शुभारंभ किया। उनके साथ डीएम व एसपी भी थे। मुकुट के बाद मंडलायुक्त ने रामलीला की ऐतिहासिकता का बखान करते हुए कहा कि इस तरह की रामलीला व यहां की विश्व विख्यात कुप्पी युद्ध का हमे संरक्षण करना चाहिए। साथ ही इसके विकास के लिए हर संभव प्रयास करने होंगे।
236 साल पुरानी दारानगर की ऐतिहासिक रामलीला का 237 वां मंचन सोमवार से शुरू होगा। लीला मंचन की पूर्व संध्या पर दारानगर रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचे कमिश्नर राजन शुक्ल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुकुट पूजन कर रामलीला का शुभारंभ किया। इस मौके पर डीएम अखंड प्रताप सिंह, एसपी वीके मिश्र, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अवध नारायण मिश्र, महामंत्री योगेंद्र कुमार कुमार मिश्र मौजूद रहे। अध्यक्ष ने बताया कि रामलीला का पहला मंचन ताड़का वध के साथ सादीपुर गांव से शुरू होगा।