फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Daggamar overturns while overtaking roadways bus, eight passengers serious

Kaushambi News: रोडवेज बस को ओवरटेक करने में पलटी डग्गामार, आठ यात्री गंभीर

Wed, 19 Jun 2024 06:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 19 Jun 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Daggamar overturns while overtaking roadways bus, eight passengers serious
भरवारी के रोई बाईपास के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस व जुटी भीड़। संवाद
मुसाफिर बैठाने की जल्दबाजी व रोडवेज बस को ओवरटेक करने के दौरान मंझनपुर से प्रयागराज जा रही तेज रफ्तार डग्गामार बस मंगलवार दोपहर रोही बाईपास के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने तीन एंबुलेंस की मदद से बस सवार आठ घायलों इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज व सीएचसी मूरतगंज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

छानबीन के दौरान पता चला कि बस का परमिट तो संपूर्ण उत्तर प्रदेश के लिए है, लेकिन सिर्फ कार्यक्रम बुकिंग के लिए। बावजूद इसके बस का संचालन डग्गामार के तौर पर किया जा रहा था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी बस सवार यात्री मंझनपुर निवासी सतीश पांडेय ने बताया कि दोपहर दो बजे सभी लोग मंझनपुर से प्रयागराज जाने वाली निजी बस में बैठे। दोपहर 2.20 बजे चालक ने आगे चल रही रोडवेज बस को ओवरटेक किया। जैसे ही वह बस को ओवरटेक कर आगे बढ़ा तो एक मुसाफिर को देख चालक ने गाड़ी रोक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब तक रोडवेज बस फिर एक बार आगे निकल चुकी थी। मुसाफिर को बैठाने के बाद चालक ने फिर तेज रफ्तार में रोडवेज बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया।
बस में करीब 35 से 40 लोग बैठे थे। डग्गामार बस चालक रोडवेज को ओवरटेक कर पाता, इससे पहले रोही बाईपास के समीप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद बस विपरीत दिशा में पहुंच गई। बस सवार कई लोग जख्मी हुए थे। घायलों की चीख-पुकार सुन जुटे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल कॉलेज से दो व सीएचसी मूरतगंज से एक एबुंलेंस बुलाई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने ई-परिवहन एप में बस नंबर को ट्रेस किया तो उसका मालिक प्रयागराज का निकला। बस के सारे कागजात ठीक थे। बस बुकिंग में चलाने के लिए अनुमन्य थी, लेकिन संचालन डग्गामार के तौर पर मंझनपुर से प्रयागराज तक के लिए किया जा रहा था। एसओ ने कहा, परिवहन विभाग को सूचना देकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बस पर सवार ये हुए जख्मी
0 राजेश कुमार (40) निवासी देवखरपुर कोतवाली सदर
0 अरुण (12) व तुरुण (छह) पुत्र राजेश कुमार व राजेश की पत्नी निवासी देवखरपुर
0 सुषमा देवी (17) पुत्री बच्चालाल
0 बच्चालाल (55)
0 नीरा (20) पत्नी होरीलाल
0 होरीलाल (25)
नोट- सभी निवासी रोही थाना कोखराज

भरवारी के रोई बाईपास के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस व जुटी भीड़। संवाद

भरवारी के रोई बाईपास के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस व जुटी भीड़। संवाद

भरवारी के रोई बाईपास के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस व जुटी भीड़। संवाद

भरवारी के रोई बाईपास के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस व जुटी भीड़। संवाद

भरवारी के रोई बाईपास के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस व जुटी भीड़। संवाद

भरवारी के रोई बाईपास के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस व जुटी भीड़। संवाद

भरवारी के रोई बाईपास के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस व जुटी भीड़। संवाद

भरवारी के रोई बाईपास के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस व जुटी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed